फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आस्था यात्रा को अलीगढ़ पहुंचेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, जालंधर से नेपाल जाएगी

Fri, 31 Mar 2023 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भारत- नेपाल आस्था यात्रा टूर पैकेज के तहत भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन 31 मार्च को जालंधर सिटी से प्रारंभ होगी और तीन अप्रैल को नेपाल (काठमांडू) पहुंचेगी।
विज्ञापन
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआरसीटीसी द्वारा भारत-नेपाल आस्था यात्रा टूर पैकेज का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर पैकेज में भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जिसके माध्यम से यात्रियों को अयोध्या, वाराणसी एवं प्रयागराज के साथ नेपाल में काठमांडू की यात्रा करने का अवसर मिल रहा है।

विज्ञापन


भारत- नेपाल आस्था यात्रा टूर पैकेज के तहत भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन 31 मार्च को जालंधर सिटी से प्रारंभ होगी और तीन अप्रैल को नेपाल (काठमांडू) पहुंचेगी।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि यह गाड़ी विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए प्रयागराज मंडल के अलीगढ़, टूंडला, इटावा एवं कानपुर स्टेशनों पर भी ठहराव लेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ट्रेन शाम 7:30 बजे अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचेगी एवं 7:35 बजे गंतव्य को प्रस्थान करेगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें