फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू की महापंचायत आठ को

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूपों पर बिजली विभाग के स्तर से लगाए जा रहे मीटरों के विरोध एवं किसानों की समस्याओं की मांग को लेकर भाकियू भानु गुट आठ अगस्त को मुख्य अभियंता विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यालय पर महापंचायत करेगा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह भाग लेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव डॉ. शैलेंद्रपाल सिंह ने शुक्रवार को हुई बैठक में कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही से किसानों एवं व्यापारियों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाकर उन पर बिल बढ़ाने का बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि जो मीटर लग चुके हैं, उन्हें हटवाया जाए। पुरानी पद्धति से प्रति हॉर्स पॉवर के आधार पर बिजली का बिल लिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन किसानों के नलकूप उनके बुजुर्गों के नाम से चल रहे हैं, उन्हें विभाग द्वारा पीडीसी करके नए कनेक्शन लेने का दबाव बनाया जा रहा है, वह अनुचित है। उनके बच्चों के नाम से कनेक्शन दिए जाएं। जिले में सामान्य योजना के तहत जिन किसानों ने बिजली कनेक्शन के लिए रुपये जमा किए थे उन्हें आज तक बिजली का सामान नहीं दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में 30- 40 वर्ष पुरानी जर्जर लाइनों के तार आए दिन टूट रहे हैं। इससे किसानों को जनहानि एवं आर्थिक हानि होती है। फिर विभाग द्वारा मुआवजे के नाम पर उन्हें परेशान किया जाता है। उन्होंने मांग रखी कि ऐसी जर्जर लाइनों को बदला जाए। किसानों को कम से कम 15 से 18 घंटे बिजली दी जाए। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष युवा राकेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा लता अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा जैकी ठाकुर, चंद्र प्रताप सिंह राघव, नरेंद्र सिंह, सुभाष चंद गुप्ता, लोकेंद्र सिंह, कौशल चौहान, राहुल चौहान, प्रमोद गौड़, गोविल सिंह जादौन, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश चंद्र शर्मा, जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें