कोतवाली के गेट पर नारेबाजी करते भकियू के कार्यकर्ता
- फोटो : samvad
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने किसान नेता राकेश टिकैत की उड़ीसा में गिरफ्तारी के विरोध में चंडौस कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया। किसान नेता जावेद चौहान ने कहा कि जब तक टिकैत को सम्मानपूर्वक रिहा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में राजू खान, आमिर खान, अभिषेक कुमार, सलमान, मुजाहिद खान, खालिद खान आदि मौजूद रहे।