फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एचटी लाइन का तार गिरने से युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 01 Aug 2024 04:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक हैंडपंप पर पानी भर रहा था। इसी दौरान ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। लोगों ने डंडे के जरिये उसके ऊपर से तार हटाकर दूर किया। इसके बाद अस्पताल ले गए, लेकिन जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

31 जुलाई की सुबह करीब दस बजे जिरौली गांव में हाईटेंशन का तार टूटकर एक मधुमक्खी पालक के ऊपर गिर गया। इससे वह करंट से बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीण उसे छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद के थाना मीनापुर के गांव गंज बाजार सेंटर निवासी 45 वर्षीय मंगल पुत्र बाबूलाल काफी समय से जिरौली में रहकर मधुमक्खी पालन का काम कर रहे थे। 31 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे वह हैंडपंप पर पानी भर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। लोगों ने डंडे के जरिये उनके ऊपर से तार हटाकर दूर किया। इसके बाद अस्पताल ले गए, लेकिन जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटी एक बेटे को रोता छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें