फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमपीयू में बीएड, एलएलबी की परीक्षाएं घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ ने बीएड, बीएएलएलबी व एलएलबी का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 3 सितंबर और बीएएलएलबी प्रथम वर्ष व एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 5 सितंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि बीएड-2021-22 की परीक्षाएं 3, 6,8,10, 13, 15, 19 व 21 सितंबर को होंगी। यह परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम चार बजे तक होगी। बीएएलएलबी व एलएलबी-2021-22 की परीक्षाएं 5,7,9,12,14, 16, 20 व 22 सितंबर को होंगी। यह परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम चार बजे तक होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। इन पाठ्यक्रमों की परीक्षा को लेकर विद्यार्थी प्रतीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें