फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो पालियों में 20 परीक्षा केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, 9331 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Tue, 13 Jun 2023 11:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बीएड प्रवेश परीक्षा की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सभी परीक्षार्थियों से मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जमा करा ली जाएगी। किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्रों में ले जाना पूर्णतया वर्जित है। 
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा की समीक्षा बैठक में डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 15 जून को जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होगी। 9331 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराए जाने को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने समस्त केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, प्रश्न पत्रों के रखरखाव की समुचित व्यवस्था करा लें। 

विज्ञापन


प्रथम पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दो से शाम पांच बजे तक होगी। डीएम ने कहा कि प्रश्न पत्र एवं ओएमआर शीट स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही खोले जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर परिधि के अंदर कोई भी फोटो स्टेट आदि की दुकानें नहीं खुलेगी और भीड़भाड़ भी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों से ओएमआर शीट की प्रथम एवं द्वितीय कॉपी जमा कराई जाएगी।

 तृतीय कॉपी परीक्षार्थी अपने साथ ले जाएगा। जमा कराई जाने वाली प्रथम कॉपी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय भेजी जाएगी एवं द्वितीय कॉपी कोषागार के में रखी जाएगी। कोई भी परीक्षार्थी ओएमआर शीट नहीं मोड़ेगा। जो परीक्षार्थी अगर प्रथम पाली में शामिल नहीं हो पा रहा है तो उसे द्वितीय पाली में मौका दिया जा सकता है। परीक्षा की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सभी परीक्षार्थियों से मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जमा करा ली जाएगी। किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्रों में ले जाना पूर्णतया वर्जित है। 
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक हाजिरी भी सुनिश्चित की जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल एवं प्रश्नपत्र लाने- ले जाने के लिए पर्याप्त पुलिस की व्यवस्था की गई है। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट समेत सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें