फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कोरोना से सावधान रहें, रोजाना होगी दो हजार से अधिक जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में कोरोना के कहर से देश में भी सतर्कता और सावधानी की हिदायतें दी जा रही है। केंद्र सरकार के बाद अब प्रदेश सरकार भी चौकन्ना हो गई है। जिले में कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर, कोविड वार्ड, दवाओं और अन्य संसाधनों की समीक्षा शुरू हो गई है। बंद हो गई मशीनों दुरुस्त किया जा रहा है। अब तक रोजाना 1000 से 1200 जांच हो रही थीं, अब इसकी संख्या बढ़ा कर 2000 कर दी जाएगी। रोजाना जांच बढ़ा कर महामारी को अभी से फैलने से रोकने के प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि कम से कम संख्या में संक्रमण हो और लोग इससे बच सकें।
विज्ञापन

वर्तमान में सर्वाधिक जांच रेलवे स्टेशन व बस स्टैंडों पर चल रही हैं, लेकिन अब शासन स्तर से इनकी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अब हर दिन दोगुनी से अधिक जांच होगी। विदेश से आने वालों की प्राथमिकता से जांच होगी। विदेश से आने वाले लोगों की सूचना भी एकत्र की जाएगी। उन्होंने वापस आने के बाद जांच कराई गई है या नहीं, ताकि उनकी जांच अवश्य कराई जा सके। इसके लिए आमजन से सहयोग मांगा जा रहा है।
सीएमओ डा.नीरज त्यागी ने बताया कि महामारी से बचने के लिए सभी आवश्यक उपाय अपनाए जा रहे हैं। संसाधनों को दुरुस्त किया जा रहा है, जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इधर, तस्वीर का दूसरा पहलू ये भी है कि सितंबर से कोरोना महामारी का टीकाकरण पूरी तरह से बंद है। टीके की खुराक नहीं मिलने से सबसे जरूरी उपाय पीछे छूट गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही टीकाकरण भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शाम को सीएम ने की समीक्षा
कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे के मद्देनजर केंद्र सरकार के दिशानिर्देश आने के बाद प्रदेश स्तर पर भी सतर्कता बढ़ गई है। शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कोरोना से लड़ने की तैयारियों की समीक्षा की।
कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में इसके लिए मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, डीएम इंद्र विक्त्रस्म सिंह, सीडीओ अंकित खंडेलवाल व सीएमओ डा. नीरज त्यागी समेत अन्य प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अफसर शामिल हुए। शासन स्तर से अफसरों को तैयारियों को समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। अस्पतालों में भी बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए। सभी जिलों में बूस्टर डोज की आपूर्ति करने के भी संकेत दिए गए है। जिले में सितंबर से पहली, दूसरी और एहतियाती खुराक लगना बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें