कस्बे में रास्ते में एक युवक ने महिला का हाथ पकड़कर छींटाकसी की। इतना ही नहीं शिकायत करने पर पुलिस चौकी में ही अपनी मां और बहन के साथ मिलकर आरोपी युवक ने पीड़िता को पीटा। मामले में तीनों आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
पीड़िता के अनुसार शनिवार को वह दूध लाने बाजार जा रही थीं तभी रास्ते में शाहरुख ने उनका हाथ पकड़कर छींटाकसी की। उन्होंने घर लौटकर पति को बताया। इसके बाद आरोपी की पुलिस चौकी में शिकायत की तो अपनी मां और बहन के साथ मिलकर आरोपी ने पिटाई की। थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी शाहरुख को जेल भेजा गया है। उसकी मां और बहन को भी पकड़कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।