गाड़ी चलाने की मजदूरी मांगने पर मालिक ने पीट दिया। पीड़ित ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
गंगीरी के गांव गालिबपुर निवासी बॉबी कुमार ने गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि वह गांव निवासी एक व्यक्ति की मैक्स गाड़ी चलाते थे। 19 जनवरी की शाम उन्होंने अपने पैसे मांगे तो गाड़ी मालिक ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर बुरी तरह से पीटा। पिटाई में उनका सिर फट गया। उन्होंने गाड़ी मालिक सहित तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।