गांव सिंधौली खुर्द में गुटका देने के बाद रुपये मांगने पर कुछ लोगों ने महिला दुकानदार सहित उसके पुत्र व भतीजे को पीटा। दुकान का काउंटर भी तोड़ दिया।
गांव निवासी अनुदेवी पत्नी अमित कुमार के अनुसार शुक्रवार की रात उनका भतीजा दुकान पर बैठा था। गांव ककराली निवासी गोपाल और छोटे दुकान पर आए और गुटका लेकर खाने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगे। पैसे मांगने पर उन्होंने भतीजे को पीटा।इसके कुछ देर बाद अपने गांव से आठ-दस लोगों को लेकर उक्त आरोपी वापस आए और उनके बेटे व भतीजे को पीटने लगे।बचाने पर उन्हें भी पीटा। दुकान का काउंटर भी तोड़ दिया। मामले में गांव ककराली निवासी गोपाल पुत्र नत्थू सिंह, शिवम पुत्र रामधुन वविवेक पुत्र गजेंद्र के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है।