महानगर के सासनीगेट क्षेत्र के भगवान नगर में पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। इस दौरान विरोध में आए बेटे को चाकू मार दिया। युवक को मेडिकल कॉलेज में भरती कराते हुए छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। भगवान नगर की विमलेश देवी के अनुसार रंजिश में उसके घर पर आकर नामजदों ने मारपीट की और बीचबचाव में आए बेटे को चाकू मार दिया।
इस मामले में मुकेश, मिंटा, फूलवती, सचिन, पंकज, तुषार को नामजद कर मुकदमा कराया गया है। इधर, कोतवाली के भुजपुरा इलाके में बॉबी से एक युवक ने मोबाइल ले लिया। इस पर बाॅबी ने मोबाइल मांगा तो उसका विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान मारपीट में उसके चाकू मार दिया। घायल बॉबी को मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। मामले में पुलिस आरोपी को तलाश रही है। इधर, भुजपुरा में ही घर के बाहर ऑटो खड़ा करने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट के दौरान लाठी डंडे चल गए। बताया गया है कि सोनू ने घर के बाहर ऑटो खड़ा किया था। पड़ोसी के विरोध पर वहां झगड़ा हु़आ। इस मामले में इदरीश, यासीन, बबलू, शानू पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।