तिथि न्यूनतम अधिकतम
22 नवंबर 11 26 डिग्री सेल्सियस
23 नवंबर 11 26 डिग्री सेल्सियस
24 नवंबर 10 25 डिग्री सेल्सियस
25 नवंबर 10 25 डिग्री सेल्सियस
26 नवंबर 10 25 डिग्री सेल्सियस
27 नवंबर 10 25 डिग्री सेल्सियस
स्रोत : भारतीय मौसम विभाग।
सड़कों पर बनवाएं संकेतक और सफेद पट्टी : डीएम
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने अधीनस्थ अफसरों के साथ बैठक करके सर्दी के मौसम में रैन बसेरों सहित सड़कों और स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि शीतलहर एवं घने कोहरे में अधिकांश क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं, आग लगने की घटनाएं आदि समस्याएं हो सकती है। ऐसे में व्यापक रूप में होने वाली जनधन की हानि को न्यूनतम करने के लिए विभागीय स्तर पर समन्वय स्थापित कर कार्य करें।
व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
1- गड्ढे भरें, डिवाइडरों की मरम्मत कराएं, जेब्रा क्रासिंग की नई पेंटिंग हो
2-अति संवेदनशील दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, तीखे मोड़, डार्क स्पॉट्स को सूचीबद्ध कर संकेतक लगाएं, रोड रिफलेक्टर और स्टिकर लगाएं
3-नगर निगम एवं विद्युत विभाग प्रमुख मार्गों, सड़कों एवं मोहल्लों के क्षतिग्रस्त एवं खराब विद्युत पोल एवं लाइट को तत्काल ठीक कराएं
4-चिह्नित सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाएं
5-नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं परियोजना अधिकारी डूडा विभाग द्वारा संचालित रैन बसेरों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं। पशुओं के लिए पशु अस्पतालों को सक्रिय करें।