पराग डेयरी गोशाला में बंधी गायें। संवाद
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
पराग डेयरी में बनी अस्थायी गोशाला का सोमवार को बीडीओ विकल कुमार यादव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला की साफ -सफाई, पानी एवं चारा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने गोशाला में बीमार गायों का इलाज करवाया। वहीं, गोशाला में चारा देरी से आने पर नाराजगी व्यक्त की।
दरअसल, सोमवार को भी पराग डेयरी में बनी गोशाला में बीडीओ ने व्यवस्थाओं का संज्ञान लेते हुए हरे चारे की व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण में साफ -सफाई, पानी एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। उन्होंने बीमार गायों का इलाज करवाकर इनका अच्छे से देखभाल करने के निर्देश दिए। गोशाला में छोटे पशुओं के लिए अलग से बाड़ा बनाया गया है।