फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बरौली के युवक की दिल्ली की कंपनी में जीने से गिरा, हुई मौत

Tue, 19 Dec 2023 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव बरौली निवासी युवक दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। 17 दिसंबर की सांय लगभग पांच बजे कंपनी में कार्य करते समय जीने से गिर गया। जिससे युवक घायल हो गया। उपचार हेतु चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली छर्रा के गांव बरौली निवासी एक युवक की दिल्ली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। युवक की मौत की सूचना पर परिजन दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन


18 दिसंबर की दोपहर शव गांव लाकर दाह संस्कार कर दिया। गांव बरौली निवासी 25 वर्षीय बॉबी कुमार पुत्र कालीचरन दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। 17 दिसंबर की सांय लगभग पांच बजे कंपनी में कार्य करते समय जीने से गिर गया। जिससे युवक घायल हो गया।

उपचार हेतु चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। परिजनों ने शव को गांव लाकर दाह संस्कार किया। युवक की लगभग छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें