फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नहर में मिला बराती का शव, परिवार में छाया मातम

Tue, 05 Mar 2024 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गये थे। कार से रिश्तेदारों के साथ गभाना तहसील के कस्बा पिसावा जा रहे थे। कार जहांगीरपुर के निकट नहर में गिर गई थी। जिसमें कार सवार सभी आठ लोग नहर में डूब गये थे।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहगढ़ी नहर के निकट मिले शव की पहचान चौंढेरा निवासी कैलाश के रूप में हुई है। सूचना पर तलाश करते हुए परिजन भी खैर पहुंच गये। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि चौंढेरा निवासी 40 वर्षीय कैलाश पुत्र करतार सिंह 3 मार्च की दोपहर बुलंदशहर के शेरपुर-ककोड़ स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गये थे। कार से रिश्तेदारों के साथ गभाना तहसील के कस्बा पिसावा जा रहे थे। शाम कार जहांगीरपुर के निकट नहर में गिर गई थी। जिसमें कार सवार सभी आठ लोग नहर में डूब गये थे।

तीन लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई थी तथा पांच वर्षीय बालिका व 16 वर्षीय किशोर सहित दो लोग लापता थे। 4 मार्च की दोपहर फतेहगढी पश्चिमी गांव के निकट नहर में शव होने की सूचना पर इंस्पेक्टर खैर प्रवीन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तथा शव को निकलवाकर शिनाख्त के प्रयास किए। इसी बीच पीछे से नहर किनारे तलाश करते आ रहे परिजनों को ग्रामीणों ने शव की सूचना दी। सूचना पर परिजन खैर सीएचसी पहुंचे तथा शव की शिनाख्त की। मृतक के पत्नी व दो बेटी है। वह दिल्ली मेंं मजदूरी करता था। इंस्पेक्टर खैर प्रवीन कुमार सिंह के पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें