फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बरात चढ़ी, दावत हुई, पर बिना दुल्हन के लौटी बरात, दूल्हे सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Apr 2023 07:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बरात चढ़त के बाद वर पक्ष ने खाना खाने लगा, उसके बाद दहेज में डेढ़ लाख रुपये की अतिरिक्त मांग रखी। दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष रात्रि में ही बरात बिना दुल्हन लिए वापस चला गया।
विज्ञापन
दुल्हन प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरात आई और धूमधाम से चढ़ी। बरातियों ने दावत खाई। जब बात वरमाला की आई, तो बरात बिना दुल्हन के लौट गई। दुल्हन के भाई ने दूल्हे समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र के गांव सलगवां में रविवार को आई बरात बिना दुल्हन के लौट गई। दुल्हन के भाई ने वर पक्ष के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात वापस ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव सलगवां निवासी दिनेश पुत्र यादराम ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने कहा है कि उसकी बहन की गांव नगला महताब नई आबादी निवासी चंद्रपाल के पुत्र कालू से तय हुई थी। 16 अप्रैल को बरात आई थी। चढ़त के बाद वर पक्ष ने खाना खाने लगा, उसके बाद दहेज में डेढ़ लाख रुपये की अतिरिक्त मांग रखी। दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष रात्रि में ही बरात बिना दुल्हन लिए वापस चला गया।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराने पर दुल्हन पक्ष को जान से मारने की धमकी भी मिली है। थाना कोतवाली के निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि दुल्हन के भाई की तहरीर पर कालू पुत्र चंद्रपाल, भाई हृदेश व भोले पुत्रगण चंद्रपाल और गुड़िया पत्नी हृदेश के खिलाफ धारा 3/4 दहेज अधिनियम और धारा 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें