सासनी गेट चौराहे पर बांग्लादेश का पुतला जलाते अतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्य। सं
- फोटो : samvad
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम सासनी गेट चौराहे पर नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के चिटगांव में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने केंद्र सरकार इसमें हस्तक्षेप करने की मांग उठाई। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा, हत्याएं और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं। भारत सरकार बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर चुप न बैठे। सरकार को कूटनीतिक स्तर और अंतरराष्ट्रीय मंचों के माध्यम से बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाना चाहिए, ताकि पीड़ित हिंदू समुदाय की जान-माल की सुरक्षा हो सके। यहां पर विभाग अध्यक्ष राहुल उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह (योगी), नगर महामंत्री आशुतोष अग्रवाल, पंकज मित्तल, कपिल गुप्ता, आशु पंडित, गौरव पाठक, अंशु पंडित, योगेश, तरुण उपाध्याय मौजूद रहे।