फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शादी में गरम खाने को लेकर बजरंगबल कार्यकर्ता को मारी गोली, मुकदमा दर्ज

Fri, 20 Jan 2023 10:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बजरंगबल सदस्य परिवार के साथ मोहल्ले में एक युवती की शादी में शामिल होने गया था।दुल्हन पक्ष के कुछ रिश्तेदारों ने हलवाई के पास पहुंचकर खाना गरम करने को कहा। हलवाई ने मना कर दिया। हमलावर पक्ष के युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवक के पेट में जा लगी।
विज्ञापन
गोली मारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में गांधीपार्क क्षेत्र के कुंवर नगर में बृहस्पतिवार रात शादी समारोह में गरम खाने के विवाद में बजरंगबल कार्यकर्ता को गोली मार दी। घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई। हालांकि, एक हमलावर को भीड़ ने मौके पर दबोच लिया। लेकिन वह धक्का-मुक्की करते हुए भागने में सफल रहा। मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज किया है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बजरंगबल सदस्य पवन कुमार डाई बनाने का काम करता है। वह परिवार के साथ मोहल्ले में एक युवती की शादी में शामिल होने गया था। रात में बारात चढ़त के बाद लोग खाना खाकर जाने लगे।  कुछ दुल्हन पक्ष के, कुछ रिश्तेदार रह गए। उन्होंने हलवाई के पास पहुंचकर खाना गरम करने को कहा। हलवाई ने मना कर दिया। इसी दौरान विवाद में पवन ने विरोध कर दिया और मारपीट हो गई। 

हमलावर पक्ष के युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली पवन के पेट में जा लगी। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। भीड़ ने भागते हमलावरों में से एक को दबोच लिया, मगर वह बचकर भाग गया। इधर, घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क रविंद्र सिंह के अनुसार घटना में आरोपी पक्ष से चंदनिया के कुलदीप, गौरव व शिव को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें