फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक-युवती की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेरा होटल

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के रोरावर क्षेत्र के नादापुल स्थित जेबी पैलेस होटल पर बुधवार की दोपहर हंगामा खड़ा हो गया। यहां बुलंदशहर की एक युवती के गैर समुदाय के युवक के साथ ठहरे होने की सूचना बजरंग दल कार्यकर्ताओं को मिली। इस सूचना पर सीओ सहित पुलिस बल पहुंच गया। पूर्व मेयर भी आ गईं। हालांकि जांच में ऐसा कोई प्रेमी जोड़ा नहीं मिला। इस दौरान होटल संचालक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से भिड़ गया, जिसके चलते बाद में होटल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर में बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं को खबर मिली कि बुलंदशहर का प्रेमी जोड़ा होटल में है, जिसमें युवक गैर समुदाय का है। इस सूचना पर कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और होटल संचालक से ब्योरा मांगा गया, मगर उसने जानकारी देने से इंकार कर दिया। इस बात पर वहां विवाद हो गया और दोनों ओर से कहासुनी हुई। होटल संचालक पर मारपीट आमदा होने का आरोप है। हंगामे की खबर पर पुलिस आ गई। मामला गैर समुदाय से जुड़ा होने की सूचना पर सीओ प्रथम अशोक कुमार व पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी पहुंच गईं। किसी तरह विवाद शांत कराया। बाद में जांच व एक-एक कमरे की तलाशी की गई तो ऐसा कोई जोड़ा नहीं पाया गया। बाद में होटल संचालक को हिरासत में लिया गया। उस पर दोनों को भगाने का भी आरोप लगाया गया। सीओ ने बताया कि सूचना जिस तरह की थी। उस विषय में वहां कुछ नहीं मिला। होटल संचालक को हाथापाई अभद्रता के आरोप में हिरासत में लेकर शांति भंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें