एएमयू परिसर में वर्ष 2019 में तत्कालीन एसपी सिटी अभिषेक झा की गाड़ी पर हमला-पथराव और एसपी सिटी से अभद्रता-हाथापाई के एक आरोपी की जमानत खारिज की गई है। सत्र न्यायाधीश डा.बब्बू सारंग की अदालत से अग्रिम जमानत अर्जी खारिज की है।
अभियोजन अधिवक्ता डीजीसी फौजदारी चौ.जितेंद्र सिंह के अनुसार घटना 15 अक्तूबर 2019 की है। मुमताज हॉल में छात्र अनस शमशी द्वारा आत्महत्या की गई थी। इस सूचना पर तत्कालीन एसपी सिटी पहले मेडिकल गए और वहां से कैंपस में होकर मुमताज हॉल पहुंचे। जहां उनकी गाड़ी को घेरकर छात्रों की भीड़ ने पथराव और एसपी से अभद्रता व हाथापाई कर दी। मामले में मौके पर मौजूद दरोगा ने किसी तरह उन्हें बचाया। इसी मुकदमे में आरोपी प्रतापगढ़ रानीगंज के गांव सराय रतवा के सलमान की जमानत खारिज की गई है।
इसके अलावा इसी न्यायालय से दहेज संबंधी मामले में गांधीपार्क आंबेडकर कालोनी के बबलू व रॉबी की, मडराक मुकुंदपुर के संदीप की, हरदुआगंज ग्वालरा के अमर उर्फ जयदीप की हमले के मुकदमे में व डाबर बुलंदशहर के ललित की क्वार्सी की लूट के मुकदमे में जमानत खारिज की गई है।