नवरात्र और आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को भी जिले में कई जगह छापा मारा। टीम ने करीब दो किग्रा कुट्टू का आटा और करीब 11 किग्रा खराब उड़द की दाल कारोबारियों की सहमति से नष्ट कराई।
सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने सासनी में रमेश वार्ष्णेय के किराना स्टोर से साबूदाना, आदेश प्रोविजन स्टोर से रॉयल गोल्ड ब्रांड समां का चावल, रमेश किराना स्टोर से महेश ब्रांड समां का चावल और पारस टाकीज के पास छोटे-बड़े सरकार की दुकान से कोकोनट कैंडी का नमूना लिया।
रोहित अग्रवाल की किराना की दुकान पर करीब दो किग्रा खराब कुट्टू का आटा और आईटीसी चौपाल में रखी करीब 11 किग्रा खराब उड़द की दाल को नष्ट करा दिया। चौपाल सागर से मसूर की दाल व चीनी का नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कुल छह नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। संवाद