फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधा के गांव कैशोपुर जोफरी में बाबा साहेब की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
बाबा साहेब की क्षतिग्रस्त प्रतिमा। - फोटो : LODHA
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कैशोपुर जोफरी में शनिवार देर रात कुछ अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। रविवार सुबह जानकारी होने पर भीम आर्मी व बसपा कार्यकर्ताओं हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर लोधा थाना पुलिस, सीओ गभाना और गांधी पार्क पुलिस के साथ एसडीएम कोल घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, ग्रामीण व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने नई प्रतिमा स्थापित कराने के साथ कैमरे लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव कैशोपुर जोफरी स्थित पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तीस साल से स्थापित है। शनिवार देर रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार सुबह पार्क में सफाई करने करने गए एक युवक ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त हालत में देख शोर मचाना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर भीम आर्मी और बसपा कार्यकर्ताओं गांव पहुंचकर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर सीओ गभाना मोहसिन खान, गांधीपार्क इंस्पेक्टर रवेन्द्र कुमार दुबे, गभाना इंस्पेक्टर आदेशपाल सिंह और एसडीएम कोल घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर लोधा थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव पहुंचे बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रत्नदीप सिंह, कोऑर्डिनेटर सूरज सिंह, बसपा नेता मुकेश कुमारी आदि ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, ग्रामीण व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पार्क में नई प्रतिमा स्थापित कराने के साथ कैमरे लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें