खाटू श्याम जन्मोत्सव में भजनों की प्रस्तुति देतीं कलाकार।
- फोटो : samvad
मथुरा रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में गुरुवार को बाबा श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन हुआ।
जबलपुर से आईं वाणी सिस्टर्स ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर भक्त देर तक झूमे। मंदिर अध्यक्ष पुनीत गुप्ता ने बताया कि जन्मोत्सव की तैयारियां कई महीने से चल रही थीं। बाबा का विशेष शृंगार किया गया और मोतियों से सजी पोशाक आकर्षण का केंद्र रही। बाबा को 56 भोग अर्पित कर 11 किलो का केक काटा गया। संकीर्तन के बाद श्याम रसोई में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर हर्ष मित्तल, प्रदीप, सौरभ, सत्येंद्र गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।