फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में धांधली को लेकर बाब-ए-सैयद को किया बंद

विज्ञापन
एएमयू बाब ए सैयद गेट पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शन करते छात्र। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एएमयू में फिजिकल एजूकेशन विभाग में एमपीएड की प्रवेश परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों ने सोमवार को बाब-ए-सैयद बंद कर दिया। दोपहर करीब 3:30 बजे छात्रों ने अचानक बाब-ए-सैयद बंद करके नारेबाजी करने लगे। खबर पर सुरक्षाकर्मी और प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य पहुंच गए।
विज्ञापन

छात्रों का कहना था कि जिन छात्रों को प्रवेश दिया गया है, उन्होंने फर्जी प्रमाणपत्र लगाए हैं। फिटनेस ट्रायल में दिए गए अंक का पुनर्मूल्यांकन कराए जाने की मांग की। इस संबंध प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने कहा कि छात्रों ने बाब-ए-सैयद बंद कर दिया था। उनकी मांगें गैरवाजिब हैं। प्रवेश में पारदर्शिता बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें