फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड : खराब प्रगति पर फर्म के जिला प्रबंधक और कोआर्डिनेटर हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड योजना की खराब प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी जन सेवा केंद्र संचालकों को कहा कि उन्हें लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने होंगे। लापरवाही पर केंद्र को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। सभी केंद्रों के पर्यवेक्षण के लिये उन्होंने ईडीएम मनोज राजपूत को नामित किया है। अधिकृत फर्म सीएससी एसपीवी के जिला प्रबंधक एवं जिला कोआर्डिनेटर को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड की प्रगति खराब होने पर डीएम चंद्र भूषण सिंह ने भारत सरकार द्वारा अधिकृत फर्म सीएससी एसपीवी के जिला प्रबंधक व कोआर्डिनेटर को हटा दिया है। इस कार्य के पर्यवेक्षण के लिए ई डिस्ट्रिक मैनेजर मनोज राजपूत को नामित किया है।
सीडीओ ने कहा कि जनसेवा केंद्र संचालकों को प्रत्येक दशा में गोल्डन कार्ड बनाने हैं। यदि गोल्डन कार्ड बनाने में प्रगति नही हुई तो संबंधित जनसेवा केंद्र संचालक को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। एक मार्च 2021 से पहले और उसके बाद के सभी गोल्डन कार्ड जल्द से जल्द वितरित होने हैं। इस मौके पर संचालकों ने अपनी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

सीडीओ ने नोडल अधिकारी डा. दुर्गेश कुमार को सभी समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए। शहर के एमओआईसी को स्टाफ को लगाकर लाभार्थियों की सूची संचालकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, प्रवेश वर्मा, सूरज, शहरी क्षेत्र के एमओआईसी, सीएससी एसपीवी के जिला प्रबंधक राहुल पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें