संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
कस्बा मुरसान के एसपीएस रेजिडेंशियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को ओरल वर्ड मीनिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को संयुक्त रूप से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में आकाश चौधरी अपनी टीम के साथ प्रथम स्थान पर, युवराज सिंह अपनी टीम के साथ द्वितीय स्थान पर व कुमारी तनीषा देशवाल तृतीय स्थान पर रहीं। गोविंद चौधरी व सचिन बघेल को सबसे ज्यादा वर्ड मीनिंग बोलने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
स्कूल के डायरेक्टर सीवी सिंह ने सभी बच्चों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य के एल सिंह, रवि कुमार शर्मा, दीपक सिंह, मनवीर सिंह, संजय सिंह, युधिष्ठिर सिंह, अंकुर अग्रवाल, चंद्र मोहन सिंह, अजीत सिंह, ऋषभ आर्य, दिनेश सिंह, मनोरमा सिंह, सपना शर्मा, अदिती शर्मा, उषा सिंह, ममता सिंह, अंजली सिंह, ज्योति गॉड, नेम सिंह आदि थे।