फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली गोलीकांड: आठ दिन बीते, मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट का सभी को इंतजार, डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी थी

Mon, 18 Dec 2023 12:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कोतवाली के तुर्कमान गेट चौकी क्षेत्र के हड्डी गोदाम के बुजुर्ग ताला व्यापारी शकील खां की पत्नी इशरत निगार (55) पासपोर्ट सत्यापन के सिलसिले में आठ दिसंबर को बेटे ईशान संग कोतवाली गई थीं। तभी मुंशियाने में दरोगा के हाथ से चली गोली से महिला जख्मी हो गई। 13 दिसंबर देर रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इस संबंध में दर्ज मुकदमे के आधार पर पहले मुंशी को और शनिवार को दरोगा को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार दरोगा मनोज शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ कोतवाली में हुए गोलीकांड की मजिस्ट्रियल जांच कब पूरी होगी। ये सवाल हर स्तर पर उछल रहा है। डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए आठ दिन में रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई भी तय होगी।

विज्ञापन

कोतवाली के तुर्कमान गेट चौकी क्षेत्र के हड्डी गोदाम के बुजुर्ग ताला व्यापारी शकील खां की पत्नी इशरत निगार (55) पासपोर्ट सत्यापन के सिलसिले में आठ दिसंबर को बेटे ईशान संग कोतवाली गई थीं। तभी मुंशियाने में दरोगा के हाथ से चली गोली से महिला जख्मी हो गई। 13 दिसंबर देर रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इस संबंध में दर्ज मुकदमे के आधार पर पहले मुंशी को और शनिवार को दरोगा को जेल भेजा गया है।
 
मामले में अब हर किसी को सिटी मजिस्ट्रेट स्तर से की जा रही मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जांच रिपोर्ट आठ दिन में देनी थी। मगर, अभी तक तस्वीर साफ नहीं है। हालांकि 18 दिसंबर को जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें