धौर्रा बाईपास स्थित एसके प्रोडक्शन एवं अल्फा संगठन द्वारा मॉडलिंग शो में उपस्थित युवक युवतियां?
- फोटो : CITY OFFICE
एसके प्रोडक्शन व अल्फा संगठन की ओर से हार्ड मसल्स फिटनेस क्लब में डांसिंग, सिंगिंग व मॉडलिंग के ऑडिशन हुए। एसके प्रोडक्शन के अध्यक्ष मॉडल सारिम खान, जैनब खान, अल्फा शो के संयोजक शोएब, जैनुल खान ने बताया कि अलीगढ़ में हुनर की कमी नहीं है। अगस्त में फाइनल होगा, जो विजेता होगा, उसका फैशन फोटो शूट किया जाएगा। इस अवसर पर मॉडल इरशाद खान, नाजिम, मोहम्मद असलम खान, कबीर खान, सिंगर फरदीन खान, जिम ट्रेनर मोहम्मद वाहिद, जेहरा काजमी, सना खान, आरती यादव, समीर खान, मोहम्मद अशरफ आदि मौजूद रहे। ब्यूरो