फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसलीन मथारू गीतों पर मदहोश हुए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस की प्रतिभागी एवं मशहूर कलाकार जसलीन मथारू ने अपने गीतों से धूम मचा दी। उन्होंने सुरों का ऐसा जलवा बिखेरा कि दर्शक मदहोश हो उठे। सुरों की ऐसी तान छेड़ी कि दर्शक झूम उठे। फिल्मी गानों के जरिए उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

गीतों का ऐसा जलवा था कि युवा दर्शक थिरक रहे थे। उन्होंने चिटिया कलाईयां बे..., बेबी डॉलन सोने की.., बीडी जलाइले जिगर से पिया.. जैसे बॉलीवुड के कई गानों को सुनाया तो दर्शक डांडिया स्टिक पर डांस में झूमते हुए उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े। देर रात तक दर्शक जसलीन मथारू के साथ झूमते रहे।
करीब दो घंटे तक उन्होंने अपने गीतों की श्रृंखला जारी रखी। डांस कर रहे अन्य कलाकारों की प्रस्तुति ने भी दर्शकों को रोमांचित किया। मौका था बृहस्पतिवार को ओजोन सिटी अलीगढ़ के फुटबॉल ग्राउंड में दिवाली मेला संग डांडिया नाइट का। डांडिया नाइट का शुभारंभ ओजोन सिटी के सीएमडी प्रवीण मंगला, जेएमडी संजीव मदान, सागर मंगला, नमन मंगला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया।
विज्ञापन

अखिल सागर एवं राज सक्सेना ने सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। डांडिया नाइट में आने वाले लोगों को डांडिया किंग, डांडिया क्वीन, बेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेस, अप मेल, बेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेस, अप फीमेल के पुरस्कार भी दिए गए।
डांडिया में दर्शक डीजे पर मस्ती करते रहे और उन्होंने टेस्टी फूड स्टॉल, स्टेज पर ग्रुप परफॉर्मेंस, शॉपिंग स्टॉल, सेल्फी कॉर्नर, लक्की ड्रा वाउचर का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम में शैलेंद्र चौधरी, कमाल खान, अखिल सागर, आरजे कल्पना, धीरज चौधरी, अरुण तिवारी, अर्जुन सक्सेना, फैजान खान, अभिषेक सक्सेना, राज सक्सेना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें