फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा को युवक ने खींचकर ले जाने और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। छात्रा ने शोरगुल मचा दिया, जिसके बाद आरोपी वहां से धमकी देते हुए भाग गया। छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में छात्रा के पिता ने कहा है कि उसकी छह वर्षीय पुत्री कस्बा के एक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। गुरुवार की दोपहर को वह स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी कि रास्ते में सुनसान जगह देखकर एक युवक बालिका को खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। बच्ची ने रोते हुए घर आकर पूरी बात बताई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे से मिली फुटेज के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें