फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: तिलक लगाने पर मुस्लिम शिक्षिका के खिलाफ विवादित पोस्ट करने वाले शिक्षक अहमद निलंबित, जानें पूरा मामला

Thu, 21 Jul 2022 09:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विकासखंड जवां में नवागत खंड शिक्षाधिकारी के स्वागत में मुस्लिम शिक्षिका ने उनका तिलक किया था। जिसका फोटो शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया गया। इस फोटो पर शिक्षक मोहम्मद अहमद ने टिप्पणी करते हुए लिखा था कि ‘इस फोटो पर मुसलमान टीचर अफसोस करें या खुश हों कि एक मुसलमान टीचर हिंदू धर्म का पालन कितनी खुशी के साथ कर रहा है। मुझे तो इस पर बेहद अफसोस है'।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी का तिलक लगाकर स्वागत करतीं प्रधानाध्यापिका ताहिरा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में विकासखंड अकराबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊंटासानी के सहायक अध्यापक मोहम्मद अहमद को मुस्लिम शिक्षिका पर विवाद पोस्ट करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय नाय, गंगीरी से संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों विकासखंड जवां में नवागत खंड शिक्षाधिकारी के स्वागत में मुस्लिम शिक्षिका ने उनका तिलक किया था। जिसका फोटो शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया गया। इस फोटो पर शिक्षक मोहम्मद अहमद ने टिप्पणी करते हुए लिखा था कि ‘इस फोटो पर मुसलमान टीचर अफसोस करें या खुश हों कि एक मुसलमान टीचर हिंदू धर्म का पालन कितनी खुशी के साथ कर रहा है। मुझे तो इस पर बेहद अफसोस है'।

विज्ञापन

इसके बाद धर्म विशेष से संबंधित पोस्ट करने की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में शिक्षक आरोपित पाए गए। दो सदस्यीय टीम की जांच रिपोर्ट पर बीएसए सतेंद्र कुमार ने शिक्षक अहमद को निलंबित कर दिया। इस संबंध में मुस्लिम शिक्षिका का कहना है कि उन्होंने स्वागत में तिलक लगाकर भारतीय संस्कृति का पालन किया है, उन्हें कोई अफसोस नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें