अलीगढ़ की नुमाइश का रंगारंग आगाज हो गया है, जो 22 फरवरी तक चलेगी। नुमाइश में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम के लिए कृष्णांजलि, कोहिनूर और मुक्ताकाश मंच हैं, जहां सुबह से लेकर रात तक प्रोग्राम चलते रहते हैं।
14 फरवरी के ये हैं प्रोग्राम
- सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मुक्ताकाश में ग्रामीण पत्रकार सम्मेलन
- दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मुक्ताकाश में महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी
- सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कृष्णांजलि में एसपीओ, आपदा यूनिट सम्मेलन
- दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कृष्णांजलि में सप्तरंग म्यूजिकल कार्यक्रम- रविन्द्र जैन स्मृति
- शाम 4 बजे से शाम 6:30 बजे तक कृष्णांजलि में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सम्मेलन
- शाम 7 बजे से कृष्णांजलि में एक शाम बांके बिहारी के नाम
- शाम 7 बजे से कोहिनूर मंच पर आवाज़ की दुनिया - अशोक हाण्डे नाइट