फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शोर मचते ही चप्पल-शब्बल छोड़कर भागे बदमाश

Sun, 23 Nov 2025 02:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगीरी स्थित एक निजी विद्यालय की छत पर शुक्रवार की रात करीब 12 बजे बदमाश दिखने पर ग्रामीणाें ने पुलिस का शोर मचाया। बदमाश अपनी चप्पल, गेंदारा और शब्बल छोड़कर छत से कूदकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस कर्मी पहुंच गए। तलाश के बावजूद बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए। गंगीरी के निवासियों का कहना है कि तीन दिन पहले ही अकरम खां की कबाड़ की दुकान की दीवार काटकर काफी सामान चोरी हुआ था। एसआई देवेश कुमार ने बताया कि गंगीरी में गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें