फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद बने स्ट्रांगमैन ऑफ खेल महोत्सव

Wed, 17 Feb 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी(अलीगढ़ महोत्सव 2016 ) में चल रहे खेल महोत्सव 2016 का पावर लिफ्टिंग एवं वेटलिफ्टिंग खेलों की प्रतियोगिता के समापन हो गया। इसकी घोषण एडीएम अतरौली अमित कुमार ने की । इस मौके पर खिलाड़ियों ने स्वच्छ अलीगढ़- स्वस्थ अलीगढ़ के लिये शपथ ली। पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन शिक्षाविद् डा. रक्षपाल सिंह ने  फीता काटकर किया। महिला एवं पुरुष वर्ग की पूरे जनपद से 163 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें ‘स्ट्रांग मैन खेल महोत्सव 2016’ का खिताब अरविन्द यादव (42 किलो) ने 225 किलो वजन उठाकर जीता। एसडीएम अतरौली ने कहा कि 5 फरवरी 2016 से नुमाइश में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ तथा कुश्ती एवं रस्साकसी में सैंकड़ों खिलाड़ी शामिल हुए।  हजारों दर्शकों ने इसका आनंद उठाया। उन्होंने अलीगढ़ के सभी खिलाड़ियों से उम्मीद जताई कि वह प्रदर्शनी के इस खेल से प्रेरित होकर खेल के क्षेत्र में अलीगढ़ का नाम ऊंचा करेंगे। संचालन मजहर उल कमर ने किया।   निर्णायक मंडल में सुधीश कुमार सिंह,  मीनाक्षी गौड़, मोइनुद्दीन, दीपक, मेराज आलम एवं आयोजन में मुख्य सहयोगी के रूप में नदीम खांड़े, मुजाहिद असलम, कपिल सेंगर, विवेक गौतम, हिमांशु चौधरी, पंकज शर्मा आदि का रहा।
विज्ञापन

पावर लिफ्टिंग का परिणाम (पुरुष वर्ग) 
अप टू 53 किलो- प्रथम अरविन्द यादव (स्टेडियम), द्वितीय सुनील कुमार (स्टेडियम) व तृतीय अनिल यादव (स्टेडियम)
59 किलो - प्रथम सुमित भारद्वाज( एवेंजर जिम), द्वितीय शक्ति( शेखर जिम) व तृतीय सोनू (स्टेडियम)
66 किलो - प्रथम नरेश कुमार( एएमयू) द्वितीय शाहरूख चौधरी( एएमयू) व तृतीय रिजवान अनवर पॉवर हाउस जिम।
74 किलो - प्रथम गिरिराज सिंह (स्टेडियम), द्वितीय मो. रिजवान (एएमयू) व तृतीय गुलफाम मलिक (3डी जिम)
83 किलो - प्रथम सरवर अली (एएमयू), द्वितीय राहुल कुमार (स्टेडियम) व तृतीय विनोद कुमार (एलआरएस)
94 किलो - प्रथम विवेक गौतम (जिंदगी) द्वितीय फैजान अली (एएमयू) व तृतीय मुकेश चौधरी (एएमयू) इस प्रकार पावर लिफ्टिंग में एएमयू की टीम चैंपियन रही।
महिला ओपन वर्ग 
प्रथम नीरज, द्वितीय संतोष तोमर व तृतीय शिवांगी सिंह 
वेट लिफ्टिंग ओपन पुरुष वर्ग में प्रथम मुकेश चौधरी एएमयू, द्वितीय विनोद कुमार स्टेडियम व तृतीय नरेश कुमार (एएमयू) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें