फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: बैडमिंटन खेलते समय हुई बहस, कश्मीरी छात्र पीटा, शताब्दी गेट बंद कर किया प्रदर्शन

Mon, 26 Dec 2022 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने शताब्दी गेट बंद कर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि बैडमिंटन खेलने के दौरान कश्मीर और गाजीपुर के छात्रों के बीच मारपीट हो गई थी। जिसके बाद शोधार्थी जिब्रान को रात में गाजीपुर के छात्रों के समूह ने मारा-पीटा।
विज्ञापन
एएमयू पुरानी चुंगी पर शताब्दी गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन करते एएमयू छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी  के एमएम हॉल में शनिवार रात बैडमिंटन खेलने के दौरान कश्मीर और गाजीपुर के छात्रों के बीच मारपीट हो गई थी। अगले दिन रविवार को गुस्साए कश्मीरी छात्रों ने एएमयू के शताब्दी गेट को बंद करके नारेबाजी और प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे के बाद गेट खुला। इसके बाद आवाजाही शुरू हो गई।

विज्ञापन


एमएम हॉल के प्रोवोस्ट के अनुसार, शनिवार को देर शाम गाजीपुर के छात्र बैडमिंटन खेल रहे थे, तभी एक कश्मीर के छात्र ने शोरगुल होने के चलते खेल खत्म करने करने की बात कही। इस पर कश्मीर और गाजीपुर के छात्रों के बीच बहस होने लगी। इसके बाद मारपीट हो गई। हॉल के जिम्मेदारों ने बीचबचाव किया।

दोनों में समझौता हो गया, जबकि कश्मीरी छात्रों का आरोप है कि शोधार्थी जिब्रान को रात में गाजीपुर के छात्रों के समूह ने मारा-पीटा। रविवार को शाम चार बजे कश्मीरी छात्रों का समूह शताब्दी गेट पर आ गया और गेट बंद कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही प्रॉक्टर भी पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में कश्मीरी और गाजीपुर के छात्रों के बीच नोकझोंक के साथ झड़प भी हो गई।
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। कश्मीरी छात्रों ने एसीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें अपनी सुरक्षा को लेकर आवाज बुलंद की। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि कश्मीरी छात्रों ने मारपीट की शिकायत की है। इसकी जांच कराई जाएगी। शताब्दी गेट को खुलवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें