एएमयू के मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थी मोहम्मद इख्तियार आलम, मोहम्मद हारून, समीर नकवी, सामिया गौहर को विश्वविद्यालय के विकार-उल-मुल्क हाल की स्थापत्य विरासत का दस्तावेजीकरण करने के लिए वास्तुकला परिषद नई दिल्ली की ओर से सम्मानित किया गया। वास्तुकला विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद खालिद हसन, विरासत प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. मोहम्मद फरहान फाजली की देखरेख में दस्तावेजीकरण किया गया। ब्यूरो