अपराजिता के तहत आत्मरक्षा के गुण सीखतीं छात्राएं।
- फोटो : CITY OFFICE
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शनिवार को इस्लामिक मिशन स्कूल की छात्राओं को आत्म रक्षा करना सिखाया गया। कार्यक्रम में ताइक्वांडो के कोच मुहम्मद अहमद ने छात्राओं को शरीर के कमजोर तथा मजबूत अंग की जानकारी दी। छात्राओं को समझाया गया कि आखिर किस प्रकार वह अपनी सुरक्षा कर सकती हैं।