जिले के अंत्योदय कार्ड धारकों को इस वर्ष के शुरूआती तीन माह चीनी वितरित होगी। जनवरी, फरवरी और मार्च की चीनी प्रति माह एक किलो के हिसाब से मार्च में एक साथ तीन किलो दी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि जिले में 24596 अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं। इन सभी को जनवरी, फरवरी, मार्च की चीनी एक साथ मार्च माह में वितरित होगी। शासन से 737.88 मीट्रिक टन चीनी की खेप मिल गई है। 18 रुपये किलो के हिसाब से इसका वितरण होगा। सभी कोटेदारों को इसके लिए निर्देशित किया जा चुका है। वितरण माह से पहले ही चीनी की खेप कोटेदारों के पास पहुंचा दी जाएगी।