जिले में डेंगू से बुधवार को एक और मरीज संक्रमित पाया गया है। इस तरह अब जिले में डेंगू के 24 मरीज पुष्ट हुए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएमओ ने बताया कि जवां क्षेत्र में मरीज पाया गया है। जिसके अनुसार इलाके में जांच के दौरान 50 घरों में लार्वा नष्ट कराया गया और अन्य पड़ताल करते हुए सर्व किया।