फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लोडर पलटा, नीचे दबने से घायल दूसरे मजदूर की मौत

Sat, 16 Mar 2024 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छह लोग एक ठेकेदार के साथ विजय पुरा में बोरिंग करने लोडर से जा रहे थे। लोडर ऊमरी चौराहे के पास पलट गया। इस घटना में दो घायल हो गये थे। इनमें से  एक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोडर से दबने से घायल दूसरे मजदूर की 14 मार्च आधी रात को उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। कस्बे के शिवाजी नगर निवासी छह लोग एक ठेकेदार के साथ विजय पुरा में बोरिंग करने लोडर से जा रहे थे। लोडर ऊमरी चौराहे के पास पलट गया।

विज्ञापन


इस घटना में कस्बा निवासी अर्जुन सिंह पुत्र विजय सिंह उम्र 29 वर्ष व जाकिर उर्फ जलालुददीन पुत्र वहीद खा उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। अर्जुन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जाकिर उर्फ जलालुददीन को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां 14 मार्च रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 15 मार्च को अर्जुन सिंह के भाई अमर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मौत होने की रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें