शादी समारोह के दौरान बरात में शामिल दूल्हे के तहेरे भाई से कुछ लोगों का झगड़ा हो गया। इसमें पिटाई करते हुए गोली मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में एक जेल जा चुका है और दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया।
29 फरवरी की रात प्रधान ढाबा मैरिज होम छेरत में पहुंचकर दूल्हे के तहेरे भाई को गोली मारने के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
29 फरवरी की रात 12 बजे के बाद शादी समारोह के दौरान साथ गांव निवासी शिवम ठाकुर और उसके साथी ढाबे पर पहुंच गए थे। वहां पर पहले से मौजूद बरात में शामिल दूल्हे के तहेरे भाई रवि कुमार से उन लोगों का झगड़ा हो गया। इसमें पिटाई करते हुए गोली मार दी, जिससे रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जेएन मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। शिवम ठाकुर को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया था।
पुलिस की जांच में गुलशन पुत्र धर्मेश निवासी खुशालगढ़ी थाना हरदुआगंज का नाम प्रकाश में आया। उसे कासिमपुर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने उसके घर से ही पकड़ लिया, जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियोें की पुलिस तलाश कर रही है।