फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: केरल के राज्यपाल और एएमयू वीसी को काले झंडे दिखाने का एलान, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Sat, 14 Jan 2023 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती के कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे केरल के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान, एएमयू के कुलपति तारिक मंसूर को छात्र नेताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है।
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के हैबिटेट सेंटर में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूजी कल्याण सिंह की जयंती कार्यक्रम में शनिवार को शामिल होने आ रहे केरल के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान को एएमयू छात्र काले झंडे दिखाएंगे। सोशल मीडिया पर कुछ छात्रों द्वारा इस तरह के बयान सामने आने पर पुलिस- प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। एहतियातन एएमयू सर्किल पर भारी पुलिस फोर्स के साथ ही मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।

विज्ञापन


एएमयू के छात्र नेता विकास यादव ने सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती के कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे केरल के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान के अलावा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति तारिक मंसूर को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। छात्र नेताओं के एलान के बाद पुलिस- प्रशासनिक अधिकारी सक्त्रिस्य हो गए हैं।

खुफिया तंत्र को भी सतर्क कर दिया गया है। एडीएम सिटी मीनू राणा एवं एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि एएमयू छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए एएमयू सर्किल पर पुलिस का कड़ा पहरा होगा। इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। एएमयू इंतजामियां से भी इसको लेकर संपर्क स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें