फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नगला हीरा सिंह में फिर से आए पशुचोर; ग्रामीणों पर ताना तमंचा, लोगों में भारी रोष

Mon, 12 Sep 2022 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार की रात बदमाशों ने गांव की विद्युत सप्लाई को पूरी तरह से बंद कर दिया था। उसी का फायदा उठाकर बदमाश तीनों भैंस खोलकर ले जाने लगे। उसी दौरान पड़ोसी ने उन्हें देख शोर मचाना शुरू कर दिया। उसी समय बदमाश ने पड़ोसी को तमंचा दिखाकर डराया धमकाया और भाग गये।
विज्ञापन
पशु चोरों के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगला हीरा सिंह में शनिवार की रात को फिर से बदमाश आने पर हड़कंप मच गया। बदमाश एक किसान की तीन भैंसों को खोल कर ले जा रहे थे। तभी गांव में जगार होने के कारण बदमाश पड़ोसी युवक को तमंचा से डराकर बाजरे की फसल में भाग गए हैं। बदमाश आने की बात सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचित कर दिया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मुरसान कोतवाली के एसआई भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार की रात बदमाशों ने गांव की विद्युत सप्लाई को पूरी तरह से बंद कर दिया था। उसी का फायदा उठाकर बदमाश तीनों भैंस खोलकर ले जाने लगे। उसी दौरान पड़ोसी ने एक बदमाश को छत की ओर से उतरते हुए देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया।

उसी समय बदमाश ने पड़ोसी को तमंचा दिखाकर डराया धमकाया और बाजरे की फसल में भाग गये। ग्रामीण वीरेंद्र, श्यामवीर सिंह, उदयवीर सिंह, योगेश, डोरीलाल, इंद्र सिंह, भूरी सिंह, जगदीश, मुकेश का कहना है कि करीब डेढ़ माह पहले भी गांव में एक किसान की भैंस चोरी हो गई थी। जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले नगला हीरा सिंह के निकट गांव सुसावली में बदमाशों ने तीन घरों को अपना निशाना बनाया था। जिसमें से बदमाश लाखों रुपए के जेवर सहित नगदी चोरी कर ले गए। उस दौरान उस रात को भी इन बदमाशों ने गांव की बिजली सप्लाई को बंद किया था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई घटना होने के बाद भी मुरसान पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें