रामलीला गोशाला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव में रविवार को अंगद-रावण संवाद ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया।कलाकारों ने शानदार अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया।आयोजन में अध्यक्ष हरी सिंह लोधी, विष्णु कुमार, इंद्रपाल वर्मा आदि का प्रमुख रूप से सहयोग रहा।
रामलीला गोशाला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव में रविवार को अंगद-रावण संवाद ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। रामसेतु निर्माण के साथ ही राम की सेना ने लंका पर चढ़ाई कर दी। इसी बीच रावण के दरबार में श्रीराम ने अंगद को अपना दूत बनाकर भेजा परंतु यह प्रयास भी विफल रहा।
विज्ञापन
लीला मंचन के दौरान अंगद- रावण संवाद ने सभी दर्शकों का बांधे रखा। आयोजन में मुख्य संयोजक एवं अध्यक्ष विमल अग्रवाल, अन्नू,बीड़ी, सचिव अरविंद अग्रवाल, विक्रांत गर्ग, ऋषभ गर्ग, संयम पाराशर, गुंजित वार्ष्णेय, आकाश अग्रवाल, अनिल सेंगर, सीए पीयूष अग्रवाल, टीएन मित्तल, अर्जुन गोविल, राजेश गर्ग, प्रदीप उपाध्याय, रोबिन आदि का सहयोग रहा।
आदर्श रामलीला कमेटी नगला तिकोना के तत्वावधान में चल रही रामलीला के दौरान रविवार को सीता-रावण संवाद के साथ ही लंका दहन की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने शानदार अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन में अध्यक्ष हरी सिंह लोधी, विष्णु कुमार, इंद्रपाल वर्मा आदि का प्रमुख रूप से सहयोग रहा।