सोमवार को ग्राम सुमेरा में एक खेत से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। सुमेरा निवासी पप्पू शर्मा सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे अपने नलकूप पर गए थे। नलकूप के पास ही प्रकाश के खेत में उन्हें एक युवक का शव पड़ा नजर आया।
इस पर उन्होंने सूचना दी तो एसओ जवां नारायण दत्त तिवारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर स्लेटी रंग की बनियान और नीले रंग का लोअर था। वह बाएं हाथ से दिव्यांग है। संवाद