फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घासीपुर में धर्मस्थल पर तोड़फोड़ की कोशिश, विरोध करने पर ग्रामीण को पीटा

Wed, 07 Sep 2022 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी नईम और इलियास को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया है। साथ में मनीष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मडराक के गांव घासीपुर में सोमवार रात दो युवकों ने धर्मस्थल पर आपत्तिजनक हरकत करते हुए तोड़फोड़ की कोशिश की। विरोध करने पर एक ग्रामीण के साथ मारपीट कर दी। रात में किसी तरह मामला शांत हो गया। लेकिन मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत किया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे घासीपुर चौराहा स्थित धर्मस्थल के पास पांडाल सजा हुआ था। यहां गांव के ही नईम व इलियास ने पहुंचकर आपत्तिजनक हरकतें करना शुरू कर दिया। वहां मौजूद मनीष वार्ष्णेय का आरोप है कि दोनों युवकों ने धर्मस्थल पर तोड़फोड़ की कोशिश की।

उसने विरोध किया तो उसे पीटा गया। हंगामा होने पर लोगों को आते देख आरोपी वहां से भाग गए। मंगलवार सुबह यह खबर गांव में फैली तो वहां भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया। आरोपी पक्ष के लोगों को बुलाया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके से ही नईम व इलियास को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया। साथ में मनीष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी देहात पलाश बंसल के अनुसार धार्मिक भावनाएं आहत करने व मारपीट आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें