फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू : जेएन मेडिकल कॉलेज के वार्डों में भरा पानी

सार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के वार्डों में पानी भरा गया।यहां पानी भरने से लाखों रुपये का अनुमान है।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के वार्डों में पानी भरा गया। पानी भरने से वार्डों में भर्ती मरीजों को पहली मंजिल पर स्थानांतरित कर दिया गया है। यह मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग है, जबकि नई बिल्ंिडग में पानी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश का पानी धौर्रा सहित मेडिकल कॉलेज से सटे इलाकों का पानी दोपहर के वक्त वार्डों में घुसने लग गया। इससे वार्डों में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को परेशानी होने लगी। शाम करीब छह बजे मरीजों को पहली मंजिल पर स्थानांतरित करना शुरू कर दिया गया।
करीब 100 मरीजों को स्थानांतरित किया गया। इसके अलावा, लैब और ब्लड बैंक में भी पानी भर गया। यहां पानी भरने से लाखों रुपये का अनुमान है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट प्रो. हारिस एम खान ने बताया कि बारिश का पानी वार्डों में घुस गया है। लैब और ब्लड बैंक में भी पानी पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पानी से नुकसान हुआ है, लेकिन कितना हुआ है, इसका आकलन पानी निकलने के बाद हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें