फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं से नहीं मिले एएमयू कुलपति, पुतला फूंका

विज्ञापन
बारहद्वारी चौराहे पर एएमयू वीसी तारिक मंसूर का पुतला जलाते भाजपा नेता संजू बजाज व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर के मुस्लिम इलाकों में तिरंगा यात्रा निकालने आए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी से एएमयू कुलपति ने मुलाकात नहीं की। आरोप है कि वे उन्हें तिरंगा भेंट करने गए थे। मगर कुलपति ने मिलने से इंकार कर दिया। सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई इस घटना के विरोध में शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुलपति पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी सुबह अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने यहां भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इमरान सैफी आदि संग पुराने शहर के मुस्लिम इलाकों में तिरंगा यात्रा निकाली। इससे पहले से उन्होंने अपनी ओर से एएमयू कुलपति से लिखित में मिलने के लिए समय मांग रखा था। तिरंगा यात्रा के बाद दस बजे वे एएमयू पहुंचे और कुलपति प्रो.तारिक मंसूर से मुलाकात के लिए सूचना भिजवाई। बताया कि वे हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा भेंट करना चाहते हैं। आरोप है कि उन्होंने मिलने के लिए समय नहीं दिया और इस वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य स्थानीय पदाधिकारी वापस लौट गए। इस घटना ने शाम को सोशल मीडिया पर जोर पकड़ा। शाम को भाजपा महानगर मंत्री संजू बजाज की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बारहद्वारी चौराहे पर कुलपति का पुतला फूंक दिया।
इस दौरान संजू बजाज ने आरोप लगाया कि कुलपति ने यह कहते हुए मिलने से मना कर दिया कि फालतू कार्यों के लिए समय नहीं है। ये उनकी राष्ट्रविरोधी नीति का परिचायक है। यहां कुलपति विरोधी नारेबाजी करते हुए भाजपाइयों ने कुलपति से देश से माफी मांगने को कहा। साथ में मुकदमा दर्ज करने की आवाज उठाई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, इमरान सैफी, अजय गुप्ता, राकेश सहाय, राहुल चेतन, राजकुमार, करन माहौर, रवि, नीरज, चंद्रमोहन, भूरा, मनोज, राहुल माहौर, सागर माहौर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, कुलपति द्वारा तिरंगा लेने के लिए समय न देने पर प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। वहीं, एएमयू पीआरओ ने फोन नहीं उठाया।
कुलपति ने किया तिरंगे का अपमान : जसीम
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व मीडिया सलाहकार डॉ. जसीम मोहम्मद ने कहा कि कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने तिरंगे का अनादर और अपमान किया। इसके लिए उन्हें देश से लिखित में माफी मांगनी चाहिए। शिक्षा मंत्रालय को इस मामले में जांच बैठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जमाल सिद्दीकी देश भर में तिरंगा भेंट करने के कार्यक्रम के तहत एएमयू आए थे, इसका स्वागत एएमयू बिरादरी ने किया, लेकिन एएमयू कुलपति तारिक मंसूर द्वारा तिरंगा लेने का समय न देना, यह तिरंगे का अपमान और अनादर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें