फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी रोकने के लिए डब्ल्यूएचओ के निर्देशों का पालन करेंः कुलपति

विज्ञापन
प्रोफेसर तारिक मंसूर ,कुलपति एएमयू - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़। कोरोना वायरस की महामारी को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने सभी से अपील की है कि वे महामारी की रोकथाम और उससे बचाव के लिये केन्द्र और राज्य सरकारों व विश्व स्वास्थय संगठन (डब्लूएचओ) जैसे संगठनों द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। प्रोफेसर मंसूर ने धार्मिक और आध्यात्मिक गुरूओं और गैर सरकारी संगठनों से भी अपील की है कि वे आम जनता को जागरूक करने के लिये अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने का मशविरा धार्मिक गुरूओं को देना चाहिये और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, हथ धोने और स्वच्छता के साथ साथ स्वास्थ्य संबंधी अन्य उपायों के बारे में भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि इस समय बड़ी धार्मिक सभाओं का आयोजन नहीं करना चाहिये। प्रोफेसर तारिक मंसूर ने इस बात पर भी बल दिया कि इस नाजुक समय में शांति, सौहार्द, सद्भव और कानून व्यवस्था बनाए रखना महत्वपूर्ण है। कुलपति ने सभी से अपील की है कि वे चिकित्सा कर्मचारियों के साथ सहयोग करें और गैर जिम्मेदार बर्ताव का प्रदर्शन करके स्वास्थय प्रणाली के लिये बाधा पैदा न करें । लोग स्वास्थय कर्मियों को पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें