महानगर के सासनी गेट इलाके की एक एएमयू छात्र प्रेमी संग चली गई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित परिवार के अनुसार उनकी बेटी एएमयू से पढ़ाई कर रही है। कॉलेज आने जाने के दौरान सिविल लाइंस के एक युवक से संबंध हो गए और उसके परिवार से बातचीत शुरू हो गई। बुधवार की दोपहर उनकी बेटी घर से निकली और वापस नहीं आई। तलाश करने पर पता चला कि वह उसी युवक के साथ गई है। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो